राजाबाजार में ट्रैक्टर वर्कशॉप से 1.5 लाख का सामान चोरी, पकड़े जाने पर बाइक छोड़ भागा चोर

जी हाँ, यह घटना जहानाबाद शहर के राजाबाजार की है, जहाँ एक ट्रैक्टर रिपेयरिंग वर्कशॉप से चोरों ने मात्र चार दिनों में करीब डेढ़ लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स चुरा लिए। जब गैरेज संचालक ने खुद पहरा देना शुरू किया, तो एक चोर रंगेहाथ पकड़ा गया, लेकिन अपनी बाइक वहीं छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

jehanabad News : जहानाबाद शहर के राजाबाजार स्थित एक ट्रैक्टर रिपेयरिंग वर्कशॉप में बेखौफ चोरों ने चार दिनों के भीतर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के स्पेयर पार्ट्स चोरी कर लिए. लगातार हो रही चोरी से परेशान गैरेज संचालक ने सहयोगियों के साथ रात में पहरेदारी शुरू की. इसी दौरान एक चोर बाइक से पहुंचा, लेकिन लोगों को देखकर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया.

चार दिनों से गायब हो रहे थे सामान

जानकारी के अनुसार, परसबिगहा थाना क्षेत्र के लरसा गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार राजाबाजार में ट्रैक्टर रिपेयरिंग वर्कशॉप चलाते हैं. पिछले चार दिनों से उनके गैरेज से लगातार कीमती सामान गायब हो रहे थे. चोरी का खुलासा करने के लिए उन्होंने सहयोगियों के साथ रात में निगरानी शुरू की.

घेराबंदी होते ही बाइक छोड़कर भागा चोर

बीती रात करीब तीन बजे एक युवक अपाची बाइक से वर्कशॉप पहुंचा और चुपके से अंदर घुस गया. पहरेदारी कर रहे लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह घबराकर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.

डेढ़ लाख के स्पेयर पार्ट्स चोरी

पीड़ित ने बताया कि चोर गियर बॉक्स, रेडिएटर, ब्लॉक, बैटरी समेत कई कीमती स्पेयर पार्ट्स चोरी कर चुके हैं. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके गैरेज से सामान चोरी हो चुका है.

थाने में शिकायत, बाइक के आधार पर जांच

घटना की लिखित शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई गई है. पीड़ित ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मौके से बरामद अपाची बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है और मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >