जहानाबाद में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता बैठक आयोजित, आमजन को सतर्कता और सहयोग का दिया गया संदेश

Jehanabad Awareness meeting: कोटा में मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई. बैठक में मानव तस्करी के तरीकों, शिकार बनने वाले वर्गों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई. समाज की सक्रिय भागीदारी से ही इस अपराध पर प्रभावी रोकथाम संभव है.

Jehanabad Awareness meeting: मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर महिला थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई. बैठक का आयोजन महिला थाना, एससी-एसटी थाना, ट्रैफिक थाना और स्थानीय स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. बैठक में तीनों थानों के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

मानव तस्करी के तरीकों और बचाव के उपायों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मानव तस्करी के विभिन्न तरीकों, इसके शिकार बनने वाले वर्गों और इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. बताया गया कि तस्कर अक्सर नौकरी, पढ़ाई और बेहतर भविष्य का झांसा देकर युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं. ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के प्रलोभन में नहीं आने की सलाह दी गई.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें

पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और ऐसे मामलों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर नजदीकी थाना या डायल 112 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है. इस दौरान आमजन से मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने की अपील भी की गई.

समाज की भागीदारी से ही संभव है रोकथाम

अधिकारियों ने कहा कि समाज की भागीदारी के बिना मानव तस्करी जैसे अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है. लोगों को जागरूक और सतर्क रहकर इस अपराध के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनना होगा.

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने की मांग की, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashwini kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >