पिंजौरा में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा, सामाजिक सुरक्षा और स्वच्छता पर बनी रणनीति

पिंजौरा में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के लाभ पर विशेष चर्चा की गई।

Jehanabad News : काको पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत सरकार भवन, पिंजौरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रभारी मुखिया सुनील कुमार ने की. बैठक में पंचायत के विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. ग्रामीणों से पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गयी.

सामाजिक सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

ग्राम सभा में थीम-7 ‘सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्यायसंगत पंचायत’ के तहत सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीणों के अधिकारों पर चर्चा हुई. जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पात्र लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.

पंचायत में सामाजिक सद्भाव और आपसी समन्वय बनाये रखने को लेकर भी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गयी. वक्ताओं ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए ग्रामीणों की भागीदारी बेहद जरूरी है.

स्वच्छता को लेकर दिलाया सामूहिक संकल्प

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत को स्वच्छ और खुले में शौच से मुक्त रखने पर चर्चा की गयी. घर-घर कचरा संग्रहण, सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर रणनीति बनायी गयी.

ग्रामीणों को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के साथ स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया.

सड़क, नाली और पेयजल पर ग्रामीणों से लिये सुझाव

ग्राम सभा में पंचायत में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से सुझाव लिये गये. सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों ने अपनी बात रखी. पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरत के आधार पर योजनाओं का चयन कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया.

प्रभारी मुखिया सुनील कुमार ने कहा कि पंचायत के विकास में ग्रामीणों की भागीदारी महत्वपूर्ण है. ग्राम सभा के माध्यम से लोगों की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जायेगा.

अधिकारियों ने योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायत कर्मी, स्वच्छता कर्मी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

कार्यक्रम के अंत में पंचायत के विकास, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता और जनभागीदारी को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बैकुंठ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >