खलिहान में आग लगने से नेवारी जलकर राख

शकुराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव में एक किसान के खलिहान में आग लगने से नेवारी का पिंज एवं रबी का ढेर जलकर राख हो गया.

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव में एक किसान के खलिहान में आग लगने से नेवारी का पिंज एवं रबी का ढेर जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि फौलादपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार के खलिहान में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई जिसमें छह हजार नेवारी का पिंज एवं रबी फसल का ढेर जलकर राख हो गया जिससे किसान का लगभग 10 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हो गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया. फायर कर्मी सन्नी राज ने बताया कि सूचना मिली कि फौलादपुर गांव में खलिहान में आग लगा हुआ है. फायर ब्रिगेड की गाड़ी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. वहीं फौलादपुर गांव के समीप झलास में भी आग लगा हुआ था जिसे भी बुझाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >