जहानाबाद में हाई अलर्ट, छात्र प्रदर्शन के बाद प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात

जहानाबाद में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए उपद्रव के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े इंतजाम किए गए हैं. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Jehanabad News : जहानाबाद में गुरुवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव, पथराव और हिंसक घटनाओं के बाद जहानाबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस सुरक्षा उपकरणों के साथ लगातार गश्त कर रही है.

हर प्रमुख स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार को जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों को तैनात किया गया. वरीय पुलिस अधिकारी भी शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. प्रशासन का उद्देश्य किसी भी तरह की गैर-जिम्मेदाराना गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण रखना है.

गुरुवार को हुआ था जमकर उपद्रव गौरतलब है कि गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान समाहर्ता आवास के आसपास उपद्रव हुआ था. इस दौरान मुख्य द्वार पर लगी नेम प्लेट, सड़क के डिवाइडर सहित अन्य सरकारी संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. घटना में सरकारी संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा था.

उपद्रवियों पर प्रशासन की पैनी नजर प्रशासन के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल होकर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे थे. इसी को देखते हुए शुक्रवार को पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शहर में शांतिपूर्ण रहा माहौल शुक्रवार को प्रस्तावित आंदोलन की आशंका के बीच पुलिस की व्यापक तैनाती के कारण जिला मुख्यालय में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही. सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में कोई बड़ा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला और प्रशासन पूरे दिन हालात पर नजर बनाए रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >