जहानाबाद: निक्षय पोषण योजना के तहत 30 टीबी मरीजों को मिला मासिक पोषण आहार

प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत जहानाबाद में 30 टीबी मरीजों को मासिक पोषण आहार पैकेट वितरित किए गए. रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल से टीबी मुक्त भारत अभियान को गति मिली है.

jehanabad News : प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने सोमवार को 30 टीबी मरीजों के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा अनुशंसित मासिक खाद्य पैकेट का वितरण किया. यह पहल टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लगातार संचालित की जा रही है.

रेडक्रॉस भवन में हुआ वितरण कार्यक्रम

रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र कुमार एवं सचिव राजकिशोर प्रसाद ने मरीजों को खाद्य पैकेट वितरित किए. प्रत्येक पैकेट में तीन किलो चना, डेढ़ किलो मसूर दाल, एक किलो मूंगफली दाना तथा 250 ग्राम वनस्पति तेल उपलब्ध कराया गया. सभी लाभार्थी जिला यक्ष्मा केंद्र द्वारा चिह्नित मरीज हैं.

पोषण आहार के नियमित उपयोग की अपील

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र कुमार ने मरीजों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा उपलब्ध कराए गए पोषण आहार का नियमित उपयोग करने की अपील की. वहीं सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

रेडक्रॉस की पहल की सराहना

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले जुलाई माह में जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित एक दिवसीय शिविर में 200 टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराया गया था. इससे समाज में टीबी मरीजों के पोषण और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ी है. कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा विभाग के रवि कुमार, किशोरी ठाकुर, जितेंद्र कुमार एवं कमलेश ठाकुर ने वितरण कार्य में सहयोग किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >