पत्नी की गोद से उठाकर ढाई महीने के मासूम को पटका, मौत

ेलवाबिगहा गांव में कलयुगी पिता ने करीब डेढ़ माह की एक बच्ची को जमीन पर पटक कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

घोसी. बेलवाबिगहा गांव में कलयुगी पिता ने करीब डेढ़ माह की एक बच्ची को जमीन पर पटक कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में बेलवाबिगहा गांव के धांतो कुमारी ने अपने पति जितेंद्र बिंद पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए नामजद आरोपित बनाया है. पुलिस ने बताया कि सूचक धांतो कुमारी द्वारा लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बीते 6 अप्रैल को बच्ची जन्म ली थी. मेरे पति जितेंद्र बिंद के साथ काम करने को लेकर विवाद हो गया था. उसी को लेकर मेरे पति मेरे गोद से मेरी बच्ची को छीन कर जमीन पर पटक दिया जिससे बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची का दाह-संस्कार कर दिया गया है. मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >