विवाद में लोहे की खंती से मार किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

वभना में दीवार पटवन करने को लेकर उत्पन्न विवाद में एक व्यक्ति को लोहे की खंती से मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

जहानाबाद. वभना में दीवार पटवन करने को लेकर उत्पन्न विवाद में एक व्यक्ति को लोहे की खंती से मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में वभना गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता कुमंत कुमार ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 2 जून को अपने दीवार का पटवन कर रहे थे. इसी क्रम में पड़ोस के रहने वाले सुखदेव महतो, जनार्दन महतो समेत कई लोग लाठी-डंडे एवं खंती से जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने मारपीट करने के बाद मिस्त्री को देने के लिए पॉकेट में रखे नकद 5000 रूपये भी छीन लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >