बंटवारा विवाद में भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, रेफर

कड़ौना थाना क्षेत्र के सेवनन में संपत्ति बंटवारे को लेकर उत्पन्न विवाद में गुरुवार को भाई ने भाई पर ही चाकू से वार कर जानलेवा हमला कर दिया.

जहानाबाद. कड़ौना थाना क्षेत्र के सेवनन में संपत्ति बंटवारे को लेकर उत्पन्न विवाद में गुरुवार को भाई ने भाई पर ही चाकू से वार कर जानलेवा हमला कर दिया. जानलेवा हमले में राजू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं झगड़ा छुड़ाने में जख्मी व्यक्ति के पुत्र सुमित कुमार भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर किया है. इस संदर्भ में जख्मी राजू कुमार की पत्नी रविता देवी की शिकायत पर स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 17 अप्रैल की सुबह जख्मी व्यक्ति के भाई पप्पू कुमार घरेलू विवाद के कारण जान मारने की नियत से धारदार चाकू से एकाएक हमला कर दिया जिससे मेरे पति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पति के सीने, पेट, पीठ समेत कई जगहों पर चाकू लगी है जिससे वे गंभीर जख्म हो गये. हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो झगड़ा को शांत कराया एवं खून से लतपथ घायल व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां जख्मी का इलाज कराया गया है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. बताया जाता है कि एक साल पूर्व घर में भाइयों के बीच बंटवारा हुआ था. बंटवारे में घर के ऐवज में राजू कुमार को 80 हजार रुपये वापस करना था लेकिन दूसरे भाई पैसे वापस नहीं कर रहे थे. इसी बात को लेकर जख्मी व्यक्ति की पत्नी से विवाद हुआ और फिर वाद-विवाद घातक रूप ले लिया जिसमें चाकूबाजी की घटना सामने आयी है.

आपसी सहमति से अगले साल हुआ था बंटवारा : बताया जाता है कि राजू कुमार तीन भाई हैं एवं वह चालक का काम करते हैं. उन्होंने बताया है कि एक साल पहले सामाजिक पहल पर आपसी सहमति के बाद बंटवारा हुआ था जिसमें बड़े भाई ने 80 हजार रुपये वापस करने की बात कही थी, लेकिन वह पैसा वापस नहीं किया और पत्नी ने जब पैसे की मांग की तो गाली-गलौज करने लगे. जब मैं ऐसा करने से मना किया तो खफा होकर चाकू से हमला कर दिया. थानाध्यक्ष पवन कुमार दास ने बताया कि आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >