राजनीतिक आरोपों पर ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने साफ किया रुख, कहा- अभियान किसी दल के पक्ष या विरोध में नहीं

लेट्स इंस्पायर बिहार के रोहित राज ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है। इसका उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है।

Arwal News : अरवल में ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान को लेकर लगाए जा रहे राजनीतिक आरोपों के बीच अरवल जिला इकाई ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है. जिला इकाई ने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का समर्थन अथवा विरोध करना नहीं है. अभियान बिहार के युवाओं को शिक्षा, समता और उद्यमिता के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से काम कर रहा है.

हजारों लोगों की सामूहिक सोच से बना अभियान

जिला इकाई के मुख्य समन्वयक रोहित राज ने कहा कि ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ की पहचान किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि बिहार के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले हजारों लोगों की सामूहिक भावना और उनके प्रयासों से है. अभियान किसी राजनीतिक विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहता.

उन्होंने कहा कि जब सामाजिक अभियान की प्रतिष्ठा और उससे जुड़े स्वयंसेवकों की निष्ठा पर सवाल उठाए जाते हैं, तब तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखना जिम्मेदारी बन जाती है.

सभी जनप्रतिनिधियों के सम्मान की बात

रोहित राज ने कहा कि अभियान नेता प्रतिपक्ष सहित प्रत्येक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का सम्मान करता है. लोकतंत्र में सवाल पूछने के अधिकार का भी अभियान सम्मान करता है. उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर स्वस्थ लोकतांत्रिक संवाद होना जरूरी है.

आरोपों पर प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग

मुख्य समन्वयक ने आग्रह किया कि अभियान से संबंधित कोई भी आरोप लगाए जाने पर उसके समर्थन में ठोस और सत्यापन योग्य प्रमाण सार्वजनिक किए जाएं. बिना प्रमाण किसी व्यक्ति विशेष के नाम से पूरे सामाजिक अभियान को जोड़ना हजारों समर्पित स्वयंसेवकों के प्रयासों के साथ न्याय नहीं होगा.

शिक्षा, समता और उद्यमिता पर रहेगा जोर

अरवल जिला इकाई ने कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझना ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ का उद्देश्य कभी नहीं रहा है और आगे भी नहीं रहेगा. अभियान बिहार के युवाओं को प्रेरित करने, शिक्षा का प्रसार करने, सामाजिक समता को मजबूत करने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करता रहेगा. प्रेस वार्ता में जिला समन्वयक रौशन कुमार, कार्यक्रम संयोजक चंदन कुमार और सदस्य दीपक शर्मा मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >