Jehanabad : छत से गिरकर मजदूर की गयी जान, मातम

शहर के वीटी स्कूल के निकट एक घर में पेंटिंग कर रहे मजदूर की छत से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गयी. म

जहानाबाद. शहर के वीटी स्कूल के निकट एक घर में पेंटिंग कर रहे मजदूर की छत से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गयी. मृतक शहर के कनौदी निवासी पप्पू कुमार बताया जा रहा है जो जहानाबाद शहर के वीटी स्कूल के निकट एक मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था. छत की रेलिंग की पेंटिंग करते समय मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह मुंह के बल छत से नीचे गीर गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मजदूर के परिजनों में हाहाकार मच गया. सभी दहाड़ मार कर रोने लगे. हालांकि लाश का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है. संभवतः गृहस्वामी मजदूर के परिजनों को समझा बूझाकर अस्पताल से लाश लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >