प्रतिनिधि, काको. सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा काको उत्तरी मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को काको सूर्य मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मंटु के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किया.
दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया गया.
सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने की बात
मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मंटु ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़कर मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है.
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
सूर्य मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आपसी एकजुटता के साथ काम करने का भी संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा काको उत्तरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनीश अग्रवाल, मंडल महामंत्री रंजीत दास, नागेन्द्र कुमार, बिक्की पटेल, अशोक चौधरी, अवधेश पासवान, गुंजन कुमार, ऋतिक कुमार और मोहित कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
ALSO READ : बक्सर में किसान गोष्ठी, खरीफ फसल की सुरक्षा और आधुनिक खेती की दी गई जानकारी
