जहानाबाद में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

जहानाबाद में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत एस.एस. कॉलेज में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण हुआ. युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया.

Jehanabad News: मेरा युवा भारत एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में प्रधानमंत्री के संबोधन का युवाओं के बीच लाइव प्रसारण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.

बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, जहानाबाद हिमांशु कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्य, युवा मंडलों के प्रतिनिधि, माय भारत के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को गंभीरता और उत्साह के साथ सुना. प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त भारत के निर्माण, युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका तथा स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी इस सामाजिक बुराई से मुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं.

नशा स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक : डीडीसी

उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए अत्यंत घातक है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे तथा अपने मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे. उन्होंने कहा कि एक जागरूक, स्वस्थ और जिम्मेदार युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है.

नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील

जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने कहा कि मेरा युवा भारत द्वारा संचालित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के माध्यम से युवाओं को जन-जागरूकता से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने स्वयंसेवकों, युवा मंडलों, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों तथा विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

युवाओं ने लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >