Jehanabad : बारात निकालने के दौरान गाना बजाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुकनाबिगहा टोला गंगाबिगहा में बीती रात गाना बजाने को लेकर उत्पन्न विवाद में बारात पार्टी एवं ग्रामीणों के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर ईंट, पत्थर व लाठी-डंडे चले.

जहानाबाद. मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुकनाबिगहा टोला गंगाबिगहा में बीती रात गाना बजाने को लेकर उत्पन्न विवाद में बारात पार्टी एवं ग्रामीणों के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर ईंट, पत्थर व लाठी-डंडे चले. मारपीट की घटना में सुकनाबिगहा के रहने वाले दूल्हे के पिता धर्मेंद्र पासवान समेत पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. मारपीट की घटना को लेकर धर्मेंद्र पासवान ने एससी-एसटी थाने में विरोधी पक्ष के सुरेंद्र यादव के पुत्र सुनील यादव समेत 16 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. सूचक ने बताया है कि रविवार की शाम उनके बेटे की बारात सुकनाबिगहा से नंदनपुरा जा रही थी. घर से बारात निकलने में विलंब हो गया था. करीब 7:30 बजे शाम में बारात घर से निकला था. बस रोड पर खड़ी थी. बारात के बाकी लोग पैदल मुख्य सड़क पर चले गये थे. जब लड़का का गाड़ी डीजे के साथ में रोड पर पहुंचा, तो गंगाबिगहा के सुनील यादव समेत यादव टोला के कई लोग डीजे को रोक दिया और पसंदीदा गाना बजाने का दबाव बनाने लगे. युवकों के कहने पर एक-दो गाना बजा भी दिया. बारात लेट होने की वजह से हमने डीजे को आगे बढ़ाने को कहा लेकिन दबंगों ने बलपूर्वक डीजे को बढ़ाने से रोक दिया और गाना बजाने का दबाव बनाने लगे. इसी बात को लेकर पहले तू-तू मैं-मैं हुई और फिर बारात निकालने के क्रम में डीजे पर गाना बजाने से मना किया तो विरोधी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब गाली देने से मना किया तो पास में एक घर से लाठी-डंडे निकालकर मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें बारात पार्टी के कई लोग जख्मी हो गये. एससी-एसटी के थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर शिकायत मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >