Jehanabad : आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज

कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष के सूचक आशा देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 10 जून को घर में थे. इसी दौरान टुनटुन मांझी, रूमती देवी गाली गलौज करने लगी. गाली सुनकर मैं एवं मेरे पति दरवाजे पर आए तो टुनटुन मांझी समेत परिवार की एक दर्जन लोग हाथ में लाठी, डंडे एवं लोहे के खंती, ईंट, पत्थर एवं पिस्टल से मारपीट करना शुरू कर दिया. इस क्रम में मेरे पति को काफी गंभीर चोट लगी. इधर, दूसरे पक्ष के गंगिया देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि वह अपने घर पर थी तो विजय मांझी, त्रिवेणी मांझी समेत घर के कई सदस्य लाठी डंडे के साथ गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया और मारपीट करने लगे. इस क्रम में मेरे सोने की कानबाली भी छीन लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >