जहानाबाद में ट्रांसफार्मर चोरों पर सख्ती, किसानों के लिए अब तक 81 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए

जहानाबाद में कृषि कार्यों के लिए 16 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। अब तक कुल 81 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं, प्रशासन ने चोरी रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई है।

जहानाबाद नगर जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले में कृषि कार्य और सिंचाई के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में विद्युत विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में चोरी हुए 16 ट्रांसफार्मरों के स्थान पर नये ट्रांसफार्मर स्थापित किये गये हैं. इससे पहले चोरी हुए 65 ट्रांसफार्मरों को भी बदला जा चुका है. इस तरह अब तक जिले में कुल 81 ट्रांसफार्मर पुनः स्थापित किये जा चुके हैं.

किसानों की सिंचाई व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर

विद्युत विभाग की ओर से शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गयी है. इसका उद्देश्य किसानों को कृषि और सिंचाई कार्य के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है, ताकि बिजली की कमी के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित न हो.

ट्रांसफार्मर चोरी के मामलों में संयुक्त कार्रवाई

ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और विद्युत विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं. संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी भी की जा रही है.

नये ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए बदली व्यवस्था

भविष्य में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. नये ट्रांसफार्मरों को पोल और चैनल स्ट्रक्चर के साथ मजबूती से वेल्ड किया जा रहा है, ताकि उन्हें आसानी से हटाया नहीं जा सके.

जहानाबाद में खेत के पास गिरे 440 वोल्ट के तार की चपेट में आई महिला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

चोरी की सूचना मिलते ही दर्ज होगी प्राथमिकी

जिला प्रशासन के अनुसार ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. संवेदनशील और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और विद्युत विभाग के समन्वय से रात्रि गश्ती और निगरानी भी तेज कर दी गयी है.

संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि ट्रांसफार्मर या अन्य विद्युत संरचनाओं के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी विद्युत कार्यालय या पुलिस को सूचित करें. प्रशासन ने कहा है कि किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने और ट्रांसफार्मर चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

जहानाबाद में खेत के पास गिरे 440 वोल्ट के तार की चपेट में आई महिला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >