जहानाबाद में जहरीले सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

जहानाबाद में सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में बुजुर्ग महिला की जान चली गई। अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास में हुई देरी से परिवार में मातम पसरा है।

जहानाबाद. जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में जहरीले सांप के डसने से 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला बच्ची देवी की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर में सोने के दौरान सांप ने डसा

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात बच्ची देवी अपने घर में बिस्तर पर सो रही थीं. इसी दौरान कमरे में रखे बर्तनों के बीच छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. सांप के काटते ही उनकी नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया. आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. इस बीच घर के अन्य लोगों ने सांप को पकड़कर मार दिया.

अस्पताल से पीएमसीएच किया गया था रेफर

घटना के बाद परिजन महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले गए. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया.

समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान

बताया जाता है कि परिजन महिला को पटना ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए. इससे समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका और उनकी मौत हो गई. यह घटना समय पर चिकित्सकीय उपचार के महत्व को भी रेखांकित करती है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >