जहानाबाद में पंच सम्मेलन का आयोजन, 125 दिनों की रोजगार गारंटी और सोलर योजना की दी जानकारी

जहानाबाद में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत पंच सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों को रोजगार और आजीविका मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

जहानाबाद नगर. ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के संबंध में अब्दुलबारी नगर भवन में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

जागरूकता रथ को किया गया रवाना

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जागरूकता रथ को रवाना किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के महत्व की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और सोलर अधिष्ठापन के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की गयी.

जनप्रतिनिधियों को योजना की दी गयी जानकारी

जिला पदाधिकारी ने बताया कि पंच सम्मेलन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत जी राम जी के प्रावधानों, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका से अवगत कराना है.

125 दिनों की रोजगार गारंटी समेत कई प्रावधानों पर चर्चा

निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम डॉ. सुदर्शन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी दी. जिला पदाधिकारी ने योजना के तहत 125 दिनों की वैधानिक रोजगार गारंटी, विलंबित भुगतान, बेरोजगारी भत्ता और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण समेत अन्य प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया.

पात्र ग्रामीण परिवारों तक योजना पहुंचाने की अपील

जिला पदाधिकारी ने कहा कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. इसके लिए जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है. उप विकास आयुक्त ने भी जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी पात्र ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने और इसके क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की.

जल संरक्षण और पौधरोपण के लिए भी किया प्रेरित

पंच सम्मेलन में जल संचयन, जल संरक्षण और वृक्षारोपण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी जनप्रतिनिधियों को प्रेरित किया गया. अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

PPT के जरिए समझाये गये योजना के प्रावधान

इस अवसर पर निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया. अधिकारियों ने बताया कि विभाग से समय-समय पर प्राप्त होने वाले नये दिशा-निर्देशों से जनप्रतिनिधियों को लगातार अवगत कराया जायेगा.

संवादात्मक सत्र में जनप्रतिनिधियों ने पूछे सवाल

कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया. इसमें जनप्रतिनिधियों ने योजना और उसके क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे. उप विकास आयुक्त और संबंधित पदाधिकारियों ने सवालों के जवाब देकर जनप्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया.

ग्रामीण परिवारों तक रोजगार पहुंचाने का संदेश

पंच सम्मेलन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ ग्रामीण परिवारों तक रोजगार और आजीविका के अवसर प्रभावी रूप से पहुंचाने का संदेश दिया गया. साथ ही विकसित भारत जी राम जी के सफल क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे.पंच सम्मेलन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ ग्रामीण परिवारों तक रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा विकसित भारत जी राम जी के सफल क्रियान्वयन का संदेश दिया गया. उक्त अवसर पर माननीय जन प्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एंड अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >