Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव में बीती रात करेंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी.

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव में बीती रात करेंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक चनारीक दास (70 वर्ष) बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने घर का टोका ठीक कर रहा था, तभी अचानक बिजली करेंट की चपेट में आ गया, जब तक परिवार के लोग समझते तब तक उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. रो-रो कर परिजनों का हाल बेहाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >