Jehanabad News: बार-बालाओं के डांस के बीच हर्ष फायरिंग, जश्न का माहौल मातम में बदला

Jehanabad News: बड़ी खबर जहानाबाद जिले से है जहां शादी समारोह में बार-बालाओं का डांस करवाना भारी पड़ गया. दरअसल, इस दौरान हर्ष फायरिंग में 2 लोगों की जान चली गई. जिसके बाद जश्न का माहौल मातम में तब्दील हो गया.

Jehanabad News: बिहार में शादी का सीजन चल रहा है. शादी समारोह के दौरान बार-बालाओं का डांस करवाना और इस दौरान हर्ष फायरिंग कर अपनी धमक दिखाना आम बात हो गई है. लेकिन, कई बार ऐसे माहौल में घटनाओं को लेकर खबर भी सामने आ जाती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. पूरा मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है. जहां एक शादी समारोह में बार-बालाओं का डांस करवाना भारी पड़ गया. घटना घोसी थाना क्षेत्र के कोरमा गांव की है.

हर्ष फायरिंग में 2 को लगी गोली

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, शादी समारोह के दौरान बार-बालाओं का डांस तो कराया ही गया लेकिन इसके साथ ही हर्ष फायरिंग भी की गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. कोरमा गांव में विजय बिंद की बेटी की शादी थी. जहां मखदुमपुर प्रखंड के दीनाबिगहा गांव से बारात आई थी. बार-बालाओं का डांस देखने के लिए रौशन (17 वर्ष) और 10 वर्ष की बच्ची प्रीति कुमारी भी पहुंची. इस दौरान बार-बालाओं के डांस के बीच विजय बिंद के रिश्तेदार की तरफ से हर्ष फायरिंग की गई. जिसमें रौशन और प्रीति को गोली लगी. 

दूल्हा-दुल्हन से हो रही पूछताछ

दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के क्रम में पहले रौशन कुमार की मौत हो गई तो वहीं, पीएमसीएच में भर्ती किशोरी प्रीति कुमारी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दोनों की मौत के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया. जश्न का माहौल मातम में बदल गया. इधर, इस पूरे मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. साथ ही मामले में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है. मामले में दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. तो वहीं, परिवार के अन्य लोग घर छोड़कर भाग गए.

Also Read: बिहार के सहरसा में पांच वर्षीय मासूम की हत्या से मचा कोहराम, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >