जहानाबाद में थाली पर लगी मिट्टी को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की गंडासी से काट दी गर्दन

जहानाबाद में मामूली विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की गंडासी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जहानाबाद. जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. महज खाने की थाली पर मिट्टी लगी होने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक देवर ने अपनी 22 वर्षीय भाभी की गंडासी से गला काटकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान अंशु कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

खेत से लौटने के बाद मांगा खाना, फिर बिगड़ गया मामला

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है. उस समय घर के अन्य सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत में गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी कुणाल कुमार घर पहुंचा और अपनी भाभी अंशु कुमारी से खाना मांगा. अंशु ने खाना परोसा, लेकिन खेती-किसानी के काम में व्यस्त रहने के कारण उनके हाथों में थोड़ी मिट्टी लगी हुई थी, जिससे थाली पर भी मिट्टी लग गई. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

गुस्से में गंडासी से किया हमला, मौके पर हुई मौत

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले अपनी भाभी के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर पटक दिया. इसके बाद उसने पास में रखी धारदार गंडासी उठाकर उनकी गर्दन पर कई वार कर दिए. हमले में अंशु कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही परसबिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. साथ ही आरोपी देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

एक साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

मृतका अंशु कुमारी की शादी करीब एक वर्ष पहले धर्मेंद्र कुमार से हुई थी. वह मूल रूप से अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव की रहने वाली थीं. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए. इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >