जहानाबाद-अरवल NH 33 पर ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल

जहानाबाद के एनएच 33 पर मोटरसाइकिल और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Jehanabad News: जहानाबाद-अरवल एनएच 33 स्थित परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी पिकेट के समीप रविवार की देर शाम मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और डायल 112 की पुलिस टीम की मदद से घायल को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

किंजर की ओर से गांव लौट रहा था बाइक सवार

घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान करनीबिगहा गांव निवासी कुलेन यादव के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कुलेन यादव अपनी बाइक से किंजर की ओर से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ऑटो से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा, वहीं ऑटो भी सड़क पर पलट गया.

ऑटो सवार दो लोग भी हुए घायल, चालक फरार

हादसे की सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (डायल 112) की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान बाइक सवार को इलाज के लिए तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा. वहीं इस घटना में ऑटो पर सवार दो लोग भी चोटिल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: टीबी मुक्त भारत अभियान में जहानाबाद बिहार में तीसरे स्थान पर, 1.18 लाख आबादी की हुई स्क्रीनिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >