जहानाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व पति समेत 3 पर केस, 2 साल का मासूम हुआ अनाथ

करपी में शोभा देवी की गोली मारकर हत्या के मामले में पति ने पूर्व पति समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

करपी. स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के निकट 28 वर्षीय शोभा कुमारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतका के पति पप्पू कुमार के बयान पर पूर्व पति रविंद्र कुमार, उसके भाई लक्ष्मण कुमार और बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जहानाबाद जाने के दौरान रोका ऑटो

पप्पू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी शोभा कुमारी को साथ लेकर ऑटो से जहानाबाद जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-33 पर बाजितपुर मोड़ के पास पूर्व पति, देवर और बहनोई ने ऑटो को रोक लिया. आरोप है कि इसके बाद ऑटो चालक को वहां से भगा दिया गया.

गोली लगने से मौके पर ही हुई मौत

पप्पू कुमार के अनुसार, ऑटो चालक के चले जाने के बाद आरोपितों ने शोभा कुमारी को गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

पूछताछ के लिए दो लोग हिरासत में

हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस उपाधीक्षक कुमार संजय ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

जल्द हत्याकांड के खुलासे का दावा

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले में पूछताछ और जांच जारी है. पुलिस जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन करने का प्रयास कर रही है. आरोपों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

मां की मौत के बाद अनाथ हुआ दो साल का मासूम

इस हत्याकांड का सबसे मार्मिक पहलू शोभा कुमारी का दो वर्षीय बेटा अंश कुमार है. मां की मौत के बाद मासूम के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया. मासूम को देखकर लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं. घटना ने परिवार और आसपास के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >