शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलावर थाना पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को देवराज बीघा गांव के बधार में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया.
2900 लीटर जावा महुआ मौके पर किया गया नष्ट
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 2900 लीटर जावा महुआ बरामद किया. इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाई जा सके.
पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए शराब कारोबारी
थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. फिलहाल फरार कारोबारियों की पहचान की जा रही है.
फरार आरोपितों पर होगी कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि फरार शराब कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा.
शराबबंदी कानून का सख्ती से होगा पालन
थानाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा.
