Jehanabad : ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन करें चौकीदार : थानाध्यक्ष

स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न चौकीदारों व दफादार को कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चौकीदारी परेड कराया गया.

कुर्था . स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न चौकीदारों व दफादार को कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चौकीदारी परेड कराया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि ड्यूटी के दौरान चौकीदार व दफादार ड्रेस कोड का पालन करें. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहे. साथ ही शराब तस्कर, शराबी पर नजर बनाए रखें. वहीं अपने-अपने क्षेत्र में वैसे सामाजिक तत्वों पर नजर रखे जो आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार का अशांति फैलाना चाहते हो वैसे लोगों को चिन्हित कर थाने को रिपोर्ट दें ताकि समय रहते उसे पर कार्रवाई किया जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में शराबी, शराब तस्कर समेत तमाम गतिविधियों पर नजर रखें और इसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाने को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >