जहानाबाद में 47,499 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, 10-11 अगस्त को लगेगा मेगा कैंप

जहानाबाद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए 10 और 11 अगस्त को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश।

जहानाबाद नगर. जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसमें एग्री स्टैक अंडर डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन और मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की प्रगति पर चर्चा की गयी. बैठक में योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

10 और 11 अगस्त को लगेगा मेगा कैंप

जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने पर विशेष जोर दिया. जिले में कुल 47,499 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य निर्धारित है. इसे पूरा करने के लिए 10 और 11 अगस्त को जिले में मेगा कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.

लंबित परिमार्जन आवेदनों के जल्द निष्पादन का निर्देश

बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को सभी लंबित परिमार्जन आवेदनों की सूची तैयार कर निष्पादन के लिए अपर समाहर्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं अपर समाहर्ता राजस्व को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित कराने को कहा गया.

528 गांवों में शुरू होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के करीब 528 गांवों में 13 अगस्त से सर्वे का कार्य शुरू किया जा रहा है. वहीं छूटे हुए 100 गांवों को भी डिजिटल क्रॉप सर्वे में शामिल करने के लिए अपर समाहर्ता राजस्व को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

तय समय में पूरा करना होगा क्रॉप सर्वे

जिला पदाधिकारी ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सर्वे कार्य को गति देने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा.

दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 क्लस्टर चिह्नित

मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने जिले में पांच क्लस्टर चिह्नित करने का निर्देश दिया. इन क्लस्टरों के माध्यम से दलहन क्षेत्र के विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार की जायेगी. इसका उद्देश्य जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.

10 अगस्त तक सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने एग्री स्टैक अंडर डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन और मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस से जुड़े सभी आवश्यक कार्य और तैयारियां 10 अगस्त तक पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा के अनुसार काम करने तथा आपसी समन्वय बनाये रखने को कहा.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों को किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी दी गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >