Jehanabad : अज्ञात वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

लोदीपुर ओवरब्रिज के निकट रविवार को वाहन से कुचलकर एक बुजूर्ग की मौत हो गयी.

जहानाबाद. लोदीपुर ओवरब्रिज के निकट रविवार को वाहन से कुचलकर एक बुजूर्ग की मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. पुलिस को उक्त स्थल से करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला है. जो किसी वाहन से कुचले जाने की ओर इंगित कर रहा है. व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल डाला है जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी है.

काको में पुलिस ने हंगामा मचाते शराबी को पकड़ा

काको. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराबियों तथा नशेड़ियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में भेलावर ओपी की पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे में हंगामा मचाते पकड़ा है. पकड़ा गया व्यक्ति बढ़ौना गांव निवासी राहुल कुमार बताया जाता है. मामले में ओपी प्रभारी दुर्गानंद मिश्र ने बताया कि गश्ती के क्रम में उक्त व्यक्ति को हंगामा मचाते पकड़ा गया जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उस पर उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >