Jehanabad : टेहटा के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, दो घायल

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर टेहटा के समीप टेंपो दुर्घटना में उस पर सवार दो लोग घायल हो गये, जिनका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया गया.

जहानाबाद. पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर टेहटा के समीप टेंपो दुर्घटना में उस पर सवार दो लोग घायल हो गये, जिनका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद शहर के बिचली मुहल्ला निवासी मैरून खातून और लीना मोनालिसा टेंपो पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां गया जिले के टिकारी जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में टेहटा के पास ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण दुर्घटना टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके कारण उस पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >