जहानाबाद शहर का शिक्षक कॉलोनी चोरों के निशाने पर, एक रात में दो घरों से ₹42.5 लाख के गहने-सामान उड़ाए

Jehanabad News: जहानाबाद की शिक्षक कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी हुई, जिसमें करीब 42 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गए. पुलिस जांच में जुटी है.

जहानाबाद से आलोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad News : जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र स्थित भागीरथ बिगहा की शिक्षक कॉलोनी में रविवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर चोर नकदी और कीमती गहनों समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए.

खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर

पहली घटना रवि रंजन कुमार के किराए के मकान में हुई, जहां चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे. परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था. सुबह उठने पर कमरे का सामान बिखरा मिला और गोदरेज का लॉक टूटा पाया गया.

करीब 40 लाख की संपत्ति चोरी का दावा

पीड़ित के अनुसार घर से करीब 80 हजार रुपये नकद और शादी के गहनों सहित लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हो गई. पीड़ित ने बताया कि हाल ही में शादी हुई थी और सभी जेवर घर में रखे हुए थे.

दूसरे घर से भी ढाई लाख की चोरी

इसी कॉलोनी में रविंद्र कुमार के घर में भी चोरी की घटना हुई. चोरों ने पीछे की ओर से बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकद और सोने के जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली.

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

इलाके में दहशत, गश्ती बढ़ाने की मांग

लगातार हुई चोरी की घटनाओं से कॉलोनी में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

ALSO READ: जहानाबाद में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, कक्षा 8 तक 11.30 बजे होगी छुट्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >