PHOTOS : जहानाबाद DM छिरिङ वाई भूटिया का खेल अंदाज, मैदान में दिखा जोश, तस्वीरों में देखें Sports Meet

1 / 9
PHOTOS : जहानाबाद DM छिरिङ वाई भूटिया का खेल अंदाज, मैदान में दिखा जोश, तस्वीरों में देखें Sports Meet
फुल स्क्रीन में देखें

जहानाबाद डीएम दौड़ में भाग लेती हुई

जहानाबाद के गांधी मैदान में 'मेजर ध्यानचंद जहानाबाद स्पोर्ट्स मीट 2026' का आयोजन किया गया. DM छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों, खिलाड़ियों और नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया.

2 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

जहानाबाद के डीएम आईएएस शेरिंग वाई भूटिया

बच्चों का मनोबल बढ़ाती डीएम

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के मौके पर जहानाबाद का गांधी मैदान खेल और फिटनेस के रंग में रंगा नजर आया. जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के नेतृत्व में यहां 'मेजर ध्यानचंद जहानाबाद स्पोर्ट्स मीट 2026' का आयोजन किया गया. बच्चों, खिलाड़ियों, अधिकारियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

3 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करती डीएम

मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करती डीएम

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए खिलाड़ियों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया.

4 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

दौड़ती हुई डीएम

डीएम ने भी लगाई दौड़, मैदान में दिखा जोश

जहानाबाद स्पोर्ट्स मीट में महिलाओं ने भी दौड़ प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. ट्रैक पर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ दिखी तो मैदान के किनारे खड़े लोगों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया. इस दौरान खेल के मैदान में अधिकारियों और प्रतिभागियों का अलग ही जोश देखने को मिला. राष्ट्रीय खेल दिवस का यह नजारा खेल, फिटनेस और उमंग की खूबसूरत तस्वीर बन गया.

5 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

खेल में भाग लेते बच्चें

बोरों में दौड़, चेहरों पर मुस्कान

जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने सैक रेस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खेल शुरू होने से पहले पांचों बच्चियां कैमरे के सामने मुस्कुराती नजर आईं.

6 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बोरों में कूदीं महिलाएं

सैक रेस में दिखा जोश और जीत का जुनून

जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित स्पोर्ट्स मीट के दौरान महिला प्रतिभागियों ने सैक रेस में उत्साह के साथ हिस्सा लिया. मैदान में बनी अलग-अलग लेन में खड़ी महिलाएं सीटी बजने और दौड़ शुरू होने का इंतजार करती नजर आईं.

7 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

सर्टिफिकेट और जीत की चमक

खिलाड़ियों को मिला शानदार सम्मान

जहानाबाद स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंच पर मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. जीत की खुशी खिलाड़ियों के चेहरों पर साफ नजर आई. सम्मान समारोह के दौरान अधिकारी और मौजूद लोगों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

8 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

खिल उठे चेहरे

छोटी उम्र, बड़ी जीत, मेडल और सर्टिफिकेट

जहानाबाद स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच पर पुरस्कार हाथ में लिए दोनों बच्चियों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आई.

9 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

प्रमाण पत्र के साथ खिलाड़ी

जीत की खुशी के साथ मंच पर सजे नन्हे खिलाड़ी

जहानाबाद स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच पर एक साथ जुटे विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर अपनी उपलब्धि की खुशी साफ दिखाई दी. इस खास पल में बच्चों के साथ शिक्षक, अधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे. खेल के मैदान से लेकर सम्मान के मंच तक पहुंचने का यह सफर इन खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >