जहानाबाद में घर से सब्जी लाने बाजार जा रहे नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Jehanabad Crime News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में सब्जी लेने जा रही एक नाबालिग से कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jehanabad Crime News : नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी हाट के समीप घर से सब्जी लेने जा रही एक नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार बीते दिन उनकी बेटी सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रही थी. इसी दौरान मिनी गली के समीप डिब्बा और बोतल की दुकान के पास एक युवक ने उससे अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं. आरोप है कि युवक ने नाबालिग के कंधे पर हाथ रखकर उसे धमकाने का भी प्रयास किया.

शोर मचाने पर भागा आरोपित

पीड़िता द्वारा विरोध कर शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे. लोगों को आता देख आरोपित सब्जी मंडी की गली की ओर भाग निकला. घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

पहले भी करता था परेशान

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपित नगर थाना क्षेत्र के गडेरिया खंड का रहने वाला है और अरवल मोड़ के समीप एक जूता-चप्पल की दुकान में काम करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवक पहले भी उनकी बेटी को कॉलेज आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान करता था और उसके साथ छेड़खानी कर चुका है. परिजनों का कहना है कि घटना के बाद नाबालिग काफी डरी और सहमी हुई है. नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >