Jehanabad : बनवरिया गांव से दौड़ने निकला युवक हुआ लापता

बनवरिया गांव स्थित हाईस्कूल के मैदान से बुधवार की सुबह दौड़ का अभ्यास करने निकला 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है.

हुलासगंज. बनवरिया गांव स्थित हाईस्कूल के मैदान से बुधवार की सुबह दौड़ का अभ्यास करने निकला 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. गुरुवार तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है. थक-हार कर परिजनों ने हुलासगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. लापता युवक की पहचान गया जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत बाना गांव निवासी राकेश कुमार के पुत्र के रूप में हुई है, जो इन दिनों अपने मामा के घर बनवरिया में रहकर सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा था. युवक के पिता राकेश कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह करीब चार बजे शारीरिक दक्षता अभ्यास के लिए हाई स्कूल मैदान गया था, लेकिन दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया. आसपास के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >