Jehanabad : मामूली विवाद में फुटपाथी दुकानदार को पीटा

शहर के स्टेशन इलाके में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक फुटपाथ दुकानदार की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. दुकान का सारा सामान भी सड़क पर फेंक दिया.

जहानाबाद नगर. शहर के स्टेशन इलाके में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक फुटपाथ दुकानदार की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. दुकान का सारा सामान भी सड़क पर फेंक दिया. इस घटना के दौरान दर्जनों लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे. किसी ने भी इस घटना का विरोध नहीं किया. वहीं कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. घटना के संबंध में घायल दुकानदार चांद ने बताया कि वह अपने दुकान पर बैठ कर दुकान चला रहा था. इसी दौरान बगल के दुकानदार ने अंडों से भरा कार्टन आगे-पीछे कर दिया. इसी बात से नाराज होकर दूसरे दुकानदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट करके घायल कर दिया. मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >