जहानाबाद में कैंप लगाकर शिक्षकों के अंतर वेतन का होगा भुगतान

Jahanabad News: जहानाबाद में शिक्षकों के लंबित अंतर वेतन भुगतान के लिए कैंप लगाया जाएगा. यह कैंप 10 जून से 16 जून तक जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित होगा. तकनीकी कारणों से रुके भुगतान का निस्तारण कैंप के माध्यम से किया जाएगा.

Jahanabad News: जहानाबाद सदर में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने शिक्षकों के लंबित अंतर वेतन भुगतान के लिए कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह कैंप 10 जून से 16 जून तक कार्यालय में चलेगा.

कैंप के माध्यम से होगा भुगतान कार्य

कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के निर्देशानुसार एमएसीपी का लाभ मिलने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त आवंटन के आधार पर अंतर वेतन का भुगतान किया जा रहा है. जिन शिक्षकों का भुगतान अब तक लंबित था, उनका निस्तारण कैंप के माध्यम से किया जाएगा.

तकनीकी कारणों से लंबित हैं कई मामले

अधिकारियों के अनुसार कई शिक्षकों का अंतर वेतन भुगतान विपत्र (बिल) प्राप्त न होने और सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण लंबित रह गया था. अब इन सभी मामलों का समाधान कैंप में किया जाएगा.

प्रखंडवार जिम्मेदारी तय

कैंप के संचालन के लिए विभिन्न प्रखंडों में लिपिकों की जिम्मेदारी तय की गई है. इसमें घोसी और मखदुमपुर के लिए विनय कुमार, हुलासगंज के लिए पंकज कुमार, मोदनगंज (मो) के लिए राजीव रंजन, काको के लिए विश्वजीत कुमार, जहानाबाद के लिए नंदकिशोर कुमार तथा रतनी फरीदपुर के लिए प्रमोद कुमार गिरी को जिम्मेदारी दी गई है.

कंप्यूटर ऑपरेटर भी लगाए गए

कैंप में कार्य निष्पादन के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में स्नेहा कुमारी, प्रेम कुमार और रोहित कुमार की तैनाती की गई है.

शिक्षकों को दी गई सूचना

सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सूचना भेज दी गई है, ताकि संबंधित शिक्षक कैंप में उपस्थित होकर अपने लंबित अंतर वेतन भुगतान का निस्तारण करा सकें.

तीन लाइन का सार

  • जहानाबाद में शिक्षकों के लंबित अंतर वेतन भुगतान के लिए कैंप लगाया जाएगा.
  • यह कैंप 10 से 16 जून तक चलेगा और मामलों का निस्तारण किया जाएगा.
  • तकनीकी कारणों से रुके भुगतान को अब कैंप के माध्यम से पूरा किया जाएगा.

ALSO READ: जहानाबाद में दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, घोसी से आरोपी गिरफ्तार, सीधे भेजा गया जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >