जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

Jahanabad Police Constable Exam 2026:जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया, डीएम और एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया और केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं.

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Police Constable Exam 2026:
जहानाबाद केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बुधवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

डीएम और एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, परीक्षा संचालन की तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा का शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

जिले के आठ केंद्रों पर हो रही परीक्षा

सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा जिले के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक निर्धारित की गई. परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे से केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, जबकि सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया.

बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मिला प्रवेश

सभी परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया. प्रशासन ने पहचान सत्यापन को लेकर विशेष सतर्कता बरती ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह रोक

परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हाल में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

परीक्षा समाप्त होने तक बाहर निकलने की अनुमति नहीं

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि एक बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद परीक्षार्थियों को बीच में बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. सभी अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 1:30 बजे के उपरांत ही परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल सके.

ALSO READ: दानापुर निकाय चुनाव में आरक्षण का पेंच, प्रत्याशियों की बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >