जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दर्दनाक हादसा, मां को देखने निकली बहू की मौत, पति घायल

Jahanabad News: जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दर्दनाक हादसा, मां को देखने निकली बहू की मौत, पति घायल. आगे पढ़ें पूरी खबर…

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad News:
जहानाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. सास के अंतिम दर्शन के लिए जा रही महिला की अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हाजीपुर गांव के पास की है.

सास के अंतिम दर्शन को जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, अजय कुमार अपनी पत्नी संध्या कुमारी के साथ पटना के परसा बाजार में रहते हैं और फोर व्हीलर चलाने का काम करते हैं. उनके पैतृक गांव काको थाना क्षेत्र के परल्लीचक में उनकी चाची चिंता देवी का निधन हो गया था. दोनों पति-पत्नी बाइक से अंतिम दर्शन और दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.

एनएच 33 पर हुआ भीषण हादसा

घटना बिहार शरीफ–जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हाजीपुर गांव के पास हुई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

मौके पर ही महिला की मौत

हादसे में संध्या कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके पति अजय कुमार का इलाज जारी है.

स्कॉर्पियो चालक फरार

दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिवार में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही परल्लीचक गांव में मातम छा गया. जहां पहले सास की अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी, वहीं अब सास और बहू दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकालने की स्थिति बन गई है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

ALSO READ: दिन में शिक्षा का दीपक, शाम को शराबियों का अड्डा, अरवल के जयपुर मध्य विद्यालय पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >