जहानाबाद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, वार्ड पार्षदों की बढ़ी पूछ

Jahanabad News: जहानाबाद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, वार्ड पार्षदों की बढ़ी पूछ, चुनाव को लेकर सभी संभावित उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और बैठकों का दौर भी जारी है. वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए हर तरह की रणनीति अपनाई जा रही है.

Jahanabad News: जहानाबाद नगर परिषद समेत मखदुमपुर, घोसी और काको नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के तीन-तीन पदों के लिए 29 मई को चुनाव होना है. चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नगर निकायों की राजनीति गरमा गई है और संभावित प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

वार्ड पार्षदों को साधने में जुटे प्रत्याशी

चुनाव को लेकर सभी संभावित उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और बैठकों का दौर भी जारी है. वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए हर तरह की रणनीति अपनाई जा रही है. राजनीतिक गलियारों में जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

जहानाबाद नगर परिषद में 32 पार्षद करेंगे मतदान

जहानाबाद नगर परिषद में कुल 33 वार्ड हैं, लेकिन एक वार्ड पार्षद के निधन के कारण इस चुनाव में 32 पार्षद ही मतदान करेंगे. जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सभी पार्षदों को 29 मई की सुबह 8 बजे नगर परिषद और नगर पंचायत सभागार में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

पांच सदस्यीय होती है सशक्त स्थायी समिति

नगर परिषद और नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के कुल पांच सदस्य होते हैं. इनमें मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पदेन सदस्य रहते हैं, जबकि शेष तीन सदस्यों का चुनाव वार्ड पार्षदों द्वारा किया जाता है.

अब अनुशंसा नहीं, चुनाव से चुने जाएंगे सदस्य

पहले सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मुख्य पार्षद की अनुशंसा पर नियुक्त किए जाते थे, लेकिन अब सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चुनाव कराने का निर्णय लिया है. नए सदस्यों के चुने जाने के बाद पुराने सदस्य स्वतः पदमुक्त हो जाएंगे.

जोड़-तोड़ और खेमेबाजी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

चुनाव की घोषणा के बाद नगर परिषद और नगर पंचायतों में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. कई वार्ड पार्षदों के भूमिगत होने की भी चर्चा है, जबकि विभिन्न गुट उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए लगातार संपर्क साध रहे हैं.

गुप्त मतदान से होगा चुनाव, प्रशासन अलर्ट

बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम 2026 के तहत यह चुनाव गुप्त मतदान के जरिए कराया जाएगा. जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा.

ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, अब तक 3 शव मिले, 4 की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >