जहानाबाद: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में हेल्थ चेकअप और मानसिक स्वास्थ्य संवाद का आयोजन, छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Jehanabad health checkup: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, जहानाबाद में युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को स्वास्थ्य जांच व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.

Jehanabad health checkup: मेरा युवा भारत, जहानाबाद के तत्वावधान में रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के तहत हेल्थ चेकअप एवं मानसिक स्वास्थ्य संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

स्वस्थ शरीर ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : डॉ अमरजीत कुमार

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दंत चिकित्सक डॉ अमरजीत कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है. उन्होंने दांतों की नियमित सफाई, संतुलित आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और नशे से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि दांतों की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, इसलिए नियमित डेंटल चेकअप बेहद जरूरी है. इस दौरान उन्होंने छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब भी दिए.

मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें : डॉ मुकेश कुमार

मानसिक स्वास्थ्य विषय पर डॉ मुकेश कुमार ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है. तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से बचने के लिए सकारात्मक सोच, योग, ध्यान और परिजनों के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी मानसिक परेशानी को छिपाने के बजाय शिक्षकों या विशेषज्ञों से साझा करें. मानसिक रूप से स्वस्थ युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

विद्यार्थियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया. छात्रों ने स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाधान किया. कार्यक्रम में स्वयंसेवक गोपाल जी, सौरव कुमार, छात्रनायक नीतीश कुमार, धीरज कुमार, प्रभाकर कुमार, सनी कुमार, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashwini kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >