आंबेडकर छात्रावास की पांच छात्राओं की बिगड़ी तबीयत,सदर अस्पताल में भर्ती

आंबेडकर छात्रावास में रहने वाली पांच छात्राओं की तबियत बिगड़ गयी जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अरवल

. आंबेडकर छात्रावास में रहने वाली पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर छात्रावास की पांच छात्राओं को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया. बीमार छात्राओं में सुनीता कुमारी, खुशी कुमारी, अंशु कुमारी,आकांक्षा कुमारी, हिमांशु कुमारी शामिल हैं. चार छात्राओं को बुखार, सर्दी, खांसी और पेट दर्द की शिकायत थी. जबकि एक छात्रा की स्थिति काफी गंभीर थी. कुछ भी बताने की हालत में नहीं थी. इमरजेंसी में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ कमल देव ने बताया कि सभी छात्राओं को लू लगा हुआ है जिसके कारण ही पेट दर्द बुखार से सभी पीड़ित हैं. सभी को दवा देकर उपचार किया जा रहा है. पूछे जाने पर भीमराव आंबेडकर छात्रावास के प्राचार्य पंकज कुमार ने बताया कि छात्रावास में 350 छात्राएं रहती हैं. पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल भेजा गया. उन्होंने कहा कि अचानक सभी छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी. सभी छात्राओं का इलाज खबर लिखे जाने तक सदर अस्पताल में चल रहा था लेकिन कोई भी छात्र के परिजन वहां मौजूद नहीं थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >