हसनपुरा ने शकूराबाद को 24 रनों से हराया

नारायणपुर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हसनपुरा इलेवन ने शकूराबाद को 24 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

रतनी. प्रखंड क्षेत्र के सेसम्बा पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव में प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार उर्फ़ गोपाल शर्मा व उपप्रमुख राजेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. मैच के उद्घाटन के बाद गोपाल शर्मा ने कहा कि क्रिकेट मैच अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेला जा रहा है जिसमें खिलाड़ियों को ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं के अभाव रहने के बावजूद अच्छा खेलते हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल को खेलने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अपने आप में अनोखा है. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दिया, इसके बाद मैच का शुभारंभ किया गया। इस प्रीमियर लीग मैच में 8 टीम भाग ले रही थी फाइनल मुकाबला आरसीसी शकुराबाद बनाम हसनपुरा इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें 8 ओवर के खेले गए मैच में हसनपुरा इलेवन के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके जबाब में आरसीसी शकुराबाद की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसके उपरांत हसनपुरा इलेवन की टीम 24 रन से विजयी घोषित की गई. मैच के समापन अवसर पर आयोजक टीम के अध्यक्ष कुणाल किंग के द्वारा विजेता टीम को शील्ड एवं 21 सौ रुपये नगद दिए गए. वहीं उपविजेता टीम को शील्ड एवं ग्यारह सौ रुपये नकद दिया गया. मैन ऑफ़ द मैच हसनपुरा टीम के अनुज कुमार को दी गई. जबकि इसी टीम के बिट्टू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. इस मौके पर आयोजक टीम में लव कुमार ,शिवम कुमार ,कन्हैया कुमार, रोहित कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >