जहानाबाद में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, जीविका दीदियां बनाएंगी 26 हजार से ज्यादा तिरंगे

जहानाबाद में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जीविका दीदियों द्वारा तैयार तिरंगों का वितरण और भव्य तिरंगा यात्रा की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

जहानाबाद नगर. जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है. प्रत्येक प्रखंड में करीब 4,000 राष्ट्रीय ध्वजों का क्रय और वितरण किया जाएगा. तिरंगे का वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, पैक्स और अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से कराया जाएगा.

जीविका दीदियां बनाएंगी 26 हजार से अधिक तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीविका दीदियों को 26 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज बनाने की जिम्मेवारी दी गयी है. जीविका दीदियां तिरंगा बनाने के काम में जुटी हुई हैं. तैयार किये गये राष्ट्रीय ध्वजों का व्यापक स्तर पर वितरण कराया जाएगा. इससे अभियान को गति मिलने के साथ महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा.

12 अगस्त को निकलेगी जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा

12 अगस्त को जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा हॉस्पिटल मोड़ से गांधी मैदान तक पहुंचेगी. इसमें जिले के प्रभारी मंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है. जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों की तिरंगा यात्रा में भागीदारी अनिवार्य होगी. इसके अलावा सभी प्रखंडों में बीडीओ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.

जहानाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व पति समेत 3 पर केस, 2 साल का मासूम हुआ अनाथ

तिरंगे की रोशनी से जगमग होंगे सरकारी भवन

हर घर तिरंगा अभियान के दौरान जिले के सरकारी भवनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जाएगा. प्रशासन की ओर से अभियान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है.

सेल्फी विद तिरंगा से लेकर रंगोली तक होंगे कार्यक्रम

अभियान के दौरान कई तरह की जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इनमें वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सेल्फी विद तिरंगा, तिरंगा रंगोली, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक रैली और साइकिल रैली शामिल हैं. इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा.

15 अगस्त की शाम होगा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम

15 अगस्त की शाम हर घर तिरंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों की ओर से राष्ट्रभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी. प्रशासन का उद्देश्य अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है.

जन-आंदोलन बनाने पर जोर

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जा रहा है. पंचायतों, जीविका समूहों, पैक्स और स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से तिरंगे का वितरण कर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >