ग्रिल दुकान का करकट काट हजारों की संपत्ति चोरी

नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मुहल्ले से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने गेट ग्रिल दुकान का करकट काटकर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली. इस संदर्भ में नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड़ के रहने वाले रोहन मिस्त्री ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जहानाबाद नगर. थाना क्षेत्र के शांति नगर मुहल्ले से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने गेट ग्रिल दुकान का करकट काटकर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली. इस संदर्भ में नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड़ के रहने वाले रोहन मिस्त्री ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि उनका शांति नगर गली नंबर 2 के पास गेट ग्रिल का दुकान है. चार जुलाई की दोपहर बाद बारिश होने पर अपना दुकान बंद कर घर चले गये. पांच जुलाई की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान के साइड का करकट कटा हुआ है और दुकान में रखे दो वेंडिंग मशीन एवं दो कटर गायब हैं. चोरी गये सामान की कीमत 30 से 35 हजार रुपये बतायी जाती है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >