जहानाबाद: घोसी के नए CO ने संभाला पदभार, भूमि विवाद और दाखिल-खारिज मामलों के त्वरित निपटारे पर दिया जोर

जहानाबाद के घोसी अंचल में नए अंचलाधिकारी ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. राजस्व एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

Ghosi New Circle Officer Jehanabad : जहानाबाद जिले के घोसी अंचल में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा राजस्व एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

Jehanabad News : कार्यालय का निरीक्षण कर जानी कार्यप्रणाली

पदभार ग्रहण करने के बाद अंचलाधिकारी ने कार्यालय का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करना प्रशासन की प्राथमिकता होगी.

भूमि विवाद और दाखिल-खारिज मामलों पर रहेगा फोकस

अंचलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों का नियमानुसार और निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों को राजस्व कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

जनहित के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

उन्होंने सभी कर्मियों को टीम भावना से कार्य करने, कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

राजस्व अधिकारी ने किया स्वागत

नवपदस्थापित अंचलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर राजस्व अधिकारी राहुल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने भी सहयोग का भरोसा जताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >