स्वास्थ्यकर्मी पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद के प्रांगण में बुधवार की दोपहर मरीज के पिता के साथ स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा की गयी पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

रतनी. रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद के प्रांगण में बुधवार की दोपहर मरीज के पिता के साथ स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा की गयी पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मरीज के पिता मन्नू कुमार के आवेदन पर पूर्व में कार्यरत लिपिक अंजनी शर्मा, जीएनएम कंचन कुमारी सहित 6 अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों स्वास्थ्य कर्मी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. स्पष्टीकरण का सही जवाब नहीं मिलने पर दोनों के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >