jehanabad News : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कंसारा मोहल्ले में सोमवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान कंसारा निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित कुमार अपने खेत में पटवन का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान पास के खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने के बाद तार टूटकर खेत में गिर गया. अचानक टूटे तार की चपेट में आने से अमित गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बिजली आपूर्ति बंद कराए जाने के बाद काफी मशक्कत से उन्हें करंट की चपेट से अलग किया गया. इसके बाद ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें मखदूमपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
जहानाबाद के कंसारा गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल में शव के समीप लोग | Prabhat Khabar Network
Copied link
मखदूमपुर के कंसारा में खेत में पटवन कर रहे 32 वर्षीय किसान अमित कुमार की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.