जहानाबाद में पईन में डूबने से बुजुर्ग की मौत: सुबह शौच के लिए निकले थे 63 वर्षीय राजेंद्र यादव, घर में मचा कोहराम

जहानाबाद के मखदुमपुर में शौच के लिए निकले 63 वर्षीय बुजुर्ग की पईन में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Jehanabad News: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोल बिगहा गांव के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. गांव के समीप स्थित पईन (जलस्रोत/आहर-पईन) में डूबने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोल बिगहा गांव निवासी राजेंद्र यादव (63 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वे शनिवार की सुबह हमेशा की तरह शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे. जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं लौटे, तो अनहोनी की आशंका में परिवार के सदस्य उनकी तलाश में जुट गए.

पानी में उपलाता दिखा शव, परिजनों के चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल

काफी खोजबीन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की नजर गांव के समीप पईन में पड़े एक शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. पानी से बाहर निकाले जाने पर परिजनों ने मृतक की शिनाख्त राजेंद्र यादव के रूप में की. मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही मखदुमपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण बुजुर्ग गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी जान चली गई.

घटना की जांच में जुटी मखदुमपुर पुलिस

हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मामले की जानकारी देते हुए मखदुमपुर पुलिस अधिकारियों ने कहा, "गोल बिगहा गांव के पास पईन से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया यह पईन में पैर फिसलने से डूबने का मामला प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है."

Also Read: जहानाबाद में पईन में डूबने से 53 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शौच के लिए निकले थे घर से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >