jahanabad news : जहानाबाद के लाइन डीएसपी क्यों किये गये निलंबित, जानें पूरा मामला

jahanabad news : जहानाबाद के लाइन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसका कारण एक साल पुराने मामले में जब वे कटिहार में पोस्टेड थे तो उस दौरान छापेमारी करने गयी पूर्णिया पुलिस की टीम को ड्यूटी में रहते हुए सहयोग नहीं करने का है. गृह विभाग ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए यह आदेश जारी कर दिया है.

jahanabad news : (अश्विनी कुमार की रिपोर्ट) कटिहार में अपनी पोस्टिंग के दौरान छापेमारी करने गई पूर्णिया पुलिस टीम को ड्यूटी में रहते हुए सहयोग नहीं करने के आरोप में जहानाबाद के लाइन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. बिहार सरकार गृह विभाग आरक्षित शाखा द्वारा दिए गए आदेश में यह कार्रवाई लगभग 1 वर्ष पूर्व के मामले में की गयी है, जब लाइन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार डीएसपी कटिहार में तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के पद पर कार्यरत थे.

पूर्णिया पुलिस को छापेमारी में नहीं किया था सहयोग

वर्तमान में धर्मेंद्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक रक्षित जहानाबाद में कार्यरत हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत पूर्णिया पुलिस टीम को छापेमारी में असहयोगात्मक रवैया के खिलाफ अनुशासन और पुलिस मैनुअल का पालन नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गयी है. डीएसपी के विरुद्ध निर्गत आरोप की गंभीरता को देखते हुए सरकारी सेवक के नियमावली के तहत आदेश निर्गत करने की तिथि से निलंबन की कार्रवाई की गयी है. निलंबन के बाद पुलिस पदाधिकारी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय पटना निर्धारित किया गया है. जहानाबाद एसपी अपराजिता लोहान ने डीएसपी के निलंबन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि डेढ़ वर्ष पुराने मामले में निलंबन की कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet prasad Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >