Jehanabad : रामपुर-चौरम थाने का डीएसपी ने किया निरीक्षण

रामपुर चौरम थाना का वार्षिक निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

अरवल.

रामपुर चौरम थाना का वार्षिक निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसडीपीओ ने अभिलेखों के रख-रखाव की भौतिक जांच की, जिसमें सभी अभिलेख सही और सुव्यवस्थित पाए गए. निरीक्षण के क्रम में जमानतीय एवं अजमानतीय वारंट पंजी, सम्मन, इश्तिहार, कुर्की पंजी, स्पष्टीकरण पंजी, लोक शिकायत पंजी तथा ग्राम अपराध पंजी का अवलोकन किया गया. लंबित वारंट, इश्तिहार, कुर्की एवं लोक शिकायत आवेदनों का शीघ्र निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया. एसडीपीओ ने सीसीटीएनएस के अंतर्गत एफआईआर की रियल टाइम इंट्री सुनिश्चित करने, महिला हेल्प डेस्क के 24×7 प्रभावी क्रियान्वयन, आगंतुक पंजी के नियमित संधारण तथा आवेदकों को पावती रसीद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा की. असामाजिक तत्वों की पहचान कर बीएनएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई हेतु प्रस्ताव व सूची संधारित करने, शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों के सत्यापन तथा दागियों की नियमित जांच पर भी बल दिया गया. अपराध नियंत्रण के तहत थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्ती, बैंक व पेट्रोल पंप चेकिंग, होटल, लॉज व किरायेदारों के सत्यापन की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए. अनुसंधान नियंत्रण के अंतर्गत लंबित कांडों की साप्ताहिक समीक्षा कर निष्पादन में तेजी लाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के तहत भूमि विवाद व लोक शिकायत मामलों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >