जहानाबाद सदर. हाल ही में पुणे के स्क्रैप व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे की जिले में मिली लाश घोसी विधायक रामबली सिंह यादव के द्वारा झुनकी मेला पुलिस ओपी बनाने की मांग को पुष्टि करता है. उन्होंने बिहार विधानसभा के बजट-सत्र में 06 मार्च को शून्य काल में प्रश्न उठाने के साथ ही गृह विभाग के सचिव को पत्र लिखकर झुनकी मेला पुलिस ओपी निर्माण कराने की मांग की थी और उन्होंने सलाह दिया था कि फल्गू नदी के पूरब का वह क्षेत्र जो ओकरी तथा घोसी थाना द्वारा देखा जाता है, को झुनकी मेला पुलिस ओपी का कार्य क्षेत्र बना दिया जाये. घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने इस बात की भी आशंका जाहिर की थी कि नालंदा जिला से सटा इलाका होने के वजह से अपराधी नालंदा जिला के भी हो सकते हैं और उनके द्वारा फल्गु नदी के पूरब के जहानाबाद जिला के क्षेत्र को सेफ जोन समझकर घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है. अपराध के शिकार जहानाबाद के क्षेत्र के लोग होते रहे हैं तथा अपराधी के रूप में नाम भी जहानाबाद के ही लोगों का आता है, जिसमें निर्दोष युवक भी जद में आ जा रहे हैं. घोसी विधायक ने मांग की है कि झुनकी मेले में पुलिस ओपी स्थापित किया जाये एवं फल्गु नदी के पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी जाये तथा उस क्षेत्र में पूर्व में घटी आपराधिक घटनाओं की मुकदमों का पुन: जांच किया जाये. मीटर का तार काट घर में रखे लोहे के छड़ व रिंग को ले भागा चोर जहानाबाद. शहर में कुछ दिनों के बाद फिर से चोरी की घटना सामने आयी है. गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के टेनीबिगहा स्थित एसएन सिन्हा कॉलेज के समीप एक मकान से चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में कल्पा थाना क्षेत्र के घोरहट गांव निवासी अजीत कुमार ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि वह वर्तमान में टेनीबिगहा वार्ड पांच एसएन सिन्हा कॉलेज के उत्तर पूरब तरफ मकान बना कर रहते हैं. 11 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने उनके घर में लगे मीटर के तार को काट लिया और घर में रखे लगभग एक क्विंटल छड़ एवं 150 पीस रिंग के अलावे मीटर में लगे तार की चोरी कर ली. सूचक ने बताया है कि घर में चोरी की जानकारी 12 अप्रैल को आसपास के लोगों से हुई, घर पहुंच कर देखा तो पाया कि चोरों ने मीटर में लगे तार को काट लिया है एवं घर से कई सामान गायब हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
