जहानाबाद में डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन

बिहार D.El.Ed द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षाएं जहानाबाद में शुरू हो गई हैं. जिला मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है. प्रथम वर्ष की परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई. जिला मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और बिहार बोर्ड के दिशा-निर्देशों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में आयोजित की गई.

दो परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

जिला मुख्यालय स्थित मुरलीधर इंटर स्तरीय विद्यालय और मध्य विद्यालय होरिलगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच और पहचान सत्यापन के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई. परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.

दो पालियों में हो रही परीक्षा.

डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित हो रही है. परीक्षा कक्षों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था सीटिंग प्लान के अनुसार की गई.

केंद्राधीक्षकों को दिए गए सख्त निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने बताया कि सभी केंद्राधीक्षकों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

28 जुलाई तक चलेगी द्वितीय वर्ष की परीक्षा

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई को कार्य और शिक्षा तथा स्वयं की समझ, 27 जुलाई को विद्यालय में स्वास्थ्य, योग और शारीरिक शिक्षा एवं पेडागोजी (प्राथमिक स्तर) तथा 28 जुलाई को गणित का शिक्षणशास्त्र-2 और हिंदी का शिक्षणशास्त्र-2 विषयों की परीक्षा आयोजित होगी.

31 जुलाई से प्रथम वर्ष की परीक्षा

डीएलएड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) की परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >